मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में सड़क पर अधजला शव मिला
मेरठ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क पर अधजला शव मिला है। शव की पहचान नहीं हो पाई है। फोरेंसिक टीम मौके पर है। सीओ कैंट प्रकाश अग्रवाल का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं यहां फ्लाई ओवर के नीचे शुक्रवार सुबह लोगों ने एक अधजला शव देखा। शव को लकड़ी और पॉलीथिन से जलाया गया था।घटना स्थल को देखकर लग रहा है कि रात में यहां शव को जलाया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव के अवशेषों को मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है। कैंट जैसे संवदेनशील इलाके में इस तरह सड़क किनारे शव जलाए जाने से सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं किसी ने रात को हत्या कर शव को यहां जलाया है पुलिस लाश की शिनाख्त करने में जुट गई है।
