थाना ब्रह्मपुरी के रहने वाले दंपति को अपने रिश्तेदार को उधार दिए गए पैसे मांगने भारी पड़ गए
मेरठ रिश्ते मे मामा कहे जाने वाले रिश्तेदार को ब्रह्मपुरी निवासी दंपती ने करीब 6 महीने पहले 70000 रू उधार दिए थे मां के इलाज के लिए एक महीने के वादे से एक महीने के बाद जब दंपति ने अपने पैसे मांगे तो रिश्ते में कहे जाने वाले मामा ने बाद में देने की बात कही वह पिछले 6 महीने से लगातार वादे पर वादे किए जा रहा था कल उक्त ब्रह्मपुरी निवासी दंपति को कंकरखेड़ा दयमपुर के रहने वाले मामा ने अपने घर बुलाया और कहा कि मैं आज तुम्हारे सारे पैसे लौटा दूंगा दंपति मामा के घर गए दायमपुर कंकरखेड़ा जहां मामा तो नहीं मिला लेकिन मामा का भाई और उसके साथ 8-10 लोग घर पर मिले जिन्होंने उक्त पति-पत्नी दोनों को जमकर पीटा वह महिला के साथ अश्लील हरकतें की पत्नी ने खुद को उन लोगों से छुड़ाते हुए 112 पर कॉल की 112 की पुलिस आई और उक्त दंपति को थाने ले आई थाने में दंपति ने लिखित तहरीर दी थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने तहरीर लेकर रख ली ना कोई मुकदमा दर्ज किया और ना ही कोई उक्त दंपति का मेडिकल कराया दरोगा ने बात करेंगे कहकर टाल दिया और उक्त दंपति को घर भेज दिया उक्त दंपति आज कप्तान ऑफिस पहुंचे अपनी फरियाद लेकर और अपनी बात जिले के कप्तान से बताई कप्तान साहब के यहां से आश्वासन मिला कार्रवाई की जाएगी थाना कंकरखेड़ा का मामला
