ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी में पुलिस कर्मचारियों ने हवन और भंडारा लगाकर लोगों को परोसा प्रसाद
मेरठ पुलिस थाना कर्मचारियों की तरफ से क्षेत्र में सौहार्द और समाज की भलाई की कामना के साथ हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। गुरुवार को चौकी परिसर में नवरात्रि के दूसरे नवरात्रों पर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम चौकी पर हवन और भंडारा लगाया गया। इसमें पुलिस कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ब्रह्मपुरी थाने के थाना प्रभारी राजीव कुमार सहित सभी कर्मचारियों ने अपने वेतन से पैसे इकट्ठे करके लगाया है। भंडारे में सेवा करने वालों में थाना प्रभारी राजीव कुमार चौकी इंचार्ज अभय यादव , सचिन राठी,चालक जय प्रकाश, राजेंद्र कुमार, राम प्रकाश, si मुनीश,तरुण गोयल, आजू पंडित,मौजूद रहे


