रेलवे ट्रैक पर युवक का मिला शव
मेरठ थाना ब्रह्मपुरी शॉप्रिक्स चौकी क्षेत्र में सूर्य पुरम शास्त्री कालोनी के पास रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, अनुमान है युवक किसी अज्ञात ट्रेन से गिरा है। ब्रह्मपुरी थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि शव मिलने की सूचना के बाद सभी आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है

