मेरठ में यति नरसिंहानंद के विवादित बयान के खिलाफ मार्च निकाला आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने
मेरठ शनिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने शाम को विरोध प्रदर्शन की योजना बनाई थी। शाम को आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता सागर लिसाड़ी के नेतृत्व में लिसाड़ी गेट के लिसाली गांव में एकजुट हुए थे महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के एक विवादित बयान को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन देखने को मिला. इसी बीच मेरठ थाना लिसाड़ी गेट के लिसाड़ी गांव से निकल कर ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के नूर नगर हाल्ट से लेकर नूर नगर अंबेडकर धर्मशाला तक प्रदर्शन किया जिसमे जमके नारेबाजी भी की गई, लेकिन वहां पहले से पुलिस मौजूद थी. जिसके वजह से मामले को शांत करने के लिए पुलिस ने भीड़ को तितर- बितर कर दिया कुछ लोगों ने माहौल बिगड़ने की कोशिश की सागर लिसाड़ी ने कहा कि यति नरसिंहानंद ने हमारे नबी साहब की शान में गुस्ताखी की है। हर मजहब के लोगों की अपनी भावनाएं होती हैं। हमारा संविधान किसी मजहब का मजाक उड़ाना या उस पर टिप्पणी करने की इजाजत नहीं देता। इसके बावजूद यति ने नबी साहब पर टिप्पणी की उनको गलत बोला है। हम ये अपमान नहीं सहेंगे।


