मेरठ जीआरपी रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने की चेकिंग:डॉग-स्क्वाड टीम के साथ जांची सुरक्षा, संदिग्धों से की पूछताछ
मेरठ जनपद के जीआरपी रेलवे स्टेशन पर त्योहारों को देखते हुए चेकिंग की गयी है। जिसमें जीआरपी, पुलिस ने एलआईयू व डॉग स्क्वायड टीम के साथ प्लेटफार्म परिसर व ट्रेनों में संदिग्ध व्यक्तियों ववस्तुओं को चेक कर पूछताछ की।ट्रेनों में यात्रियों के सामान की जाँच की, ज्वलनशील पदार्थ को लेकर किया जागरूक रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में बढ़ी पुलिस कर्मियों की चहल कदमी से लोग हैरान रह गए। रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में स्टेशन परिसर, ट्रेनों, प्लेटफार्म, प्रतीक्षालय आदि की गहनता से जांच पड़ताल की गई। संयुक्त अभियान में ट्रेनों में रेलवे सुरक्षा बल और राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा यात्रियों के सामान की जांच की गई।






