अवैध पटाखों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
मेरठ ब्रह्मपुरी पुलिस ने अवैध पटाखों के साथ दो लड़कों को माधवपुरम से गिरफ्तार किया जिनके नाम विश्वास गुप्ता पुत्र जयशंकर गुप्ता निवासी माधवपुरम सेक्टर 1 थाना ब्रह्मपुरी एवं विशू पुत्र बाबूराम निवासी आरके पुरम थाना क्षेत्र ब्रह्मपुरी है जबकि, थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अवैध पटाखों सहित दो युवक गिरफ्तार किए हैं दीपावली से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया पुलिस टीम ने घर पर छापा मारकर 11 कार्टून पटाखे बरामद किए हैं। जिनकी कीमत लगभग एक लाख रुपए है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया।


