धनतेरस पर मेरठ सीओ का पर्स चोरी
मेरठ में धनतेरस की रात परिवार संग शॉपिंग करने गए सीओ राजीव गुप्ता का पर्स चोरी हो गया। किसी ने उनकी जेब से ही पर्स चोरी कर लिया। पर्स में पांच हजार रुपयों के अलावा पैनकार्ड, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पुलिस आईकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस कुछ आइडी और जरूरी डॉक्यूमेंट थे इसके बाद उन्होंने सिविल लाइन थाने में इसकी सूचना दी। सीओ की तहरीर पर अज्ञात में केस दर्ज हुआ है। पुलिस सीसीटीवी से सीओ का पर्स चुराने वाले जेबकतरे की तलाश में लगी है।
मेरठ एडीजी ऑफिस में राजीव कुमार गुप्ता सीओ हैं। गोपनीय विभाग में तैनाती है। धनतेरस के दिन सीओ राजीव जेलचुंगी के मार्केट में शॉपिंग करने गए थे किशन बर्तन भंडार की दुकान पर बर्तन खरीदा। बर्तन का पेमेंट देने के लिए जैसे ही सीओ ने पेंट की पीछे की जेब से पर्स निकालने के लिए हाथ डाला तो पर्स गायब था। जब पर्स नहीं मिला तो सिविल लाइन थाने में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सीसीटीवी देखकर चोर को खोज रही है
.jpeg)