गन्ना छीलने गए मजदूर की गला काटकर हत्या
मेरठ: रोहटा थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह किनौनी गांव के
जंगल में गन्ना छीलने गए मजदूर की गला काटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेजा। जानकारी के अनुसार गांव किनौनी निवासी राजू पुत्र राम सिंह ठेकेदारी पर गन्ना छिलने का कार्य करता है। वह मंगलवार की सुबह 6 बजे गांव निवासी किसान पवन पुत्र रामसिंह के खेत में गन्ना छीलने के लिए गया था। जैसे ही वह खेत में पहुंचा तो अज्ञात हमलावरों ने उसकी गर्दन पर दरांती से प्रहार कर हत्या कर दी और फरार हो गए। घंटों बाद जब अन्य मजदूर गन्ना छीलने के लिए खेत में पहुंचे तो राजू का खून से लथपथ शव देख दंग रह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर रोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले मेडिकल भेजा।

