ई रिक्शा चालक अगर अपने रूट से भटके तो होगी ई रिक्शा सीज
मेरठ में ई रिक्शा की तादाद बढ़ाने के बाद मेरठ में जाम की समस्या आए दिन रहती है जिसको देखते हुए जाम फ्री करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने ई-रिक्शा और टेंपो के हिसाब से शहर को चार जोन में बांटा है। इन चारों रूट पर चलने वाले ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाए गए हैं। 16 सितंबर से पुलिस ने चारों जोन में 3436 ई-रिक्शा पर स्टीकर लगा दिए हैं। बुधवार से ट्रैफिक पुलिस बिना स्टीकर वाले ई-रिक्शा के खिलाफ कार्रवाई करेगी। शहर की सड़कों की कैपेसिटी सिर्फ 5 हजार ई-रिक्शा और टेंपो की है, लेकिन दौड़ रहे हैं 20 हजार से ज्यादा। अब तक 1793 ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाए गए हैं। SP ट्रैफिक राघवेंद्र मिश्रा ने बताया- जोन-1 के रूट नबर-1 में 1921 ई-रिक्शा को स्टीकर लगाए गए। जोन-2 के रूट नंबर-2 पर 916 स्टीकर लगाए गए हैं। जोन-3 के रूट नंबर-3 पर 359 और जोन-4 के रूट नंबर-4 पर 230 ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाए गए। 50 दिन के अभियान में चारों रूट पर कुल 3436 ई-रिक्शा पर स्टीकर लगाए गए हैं।ट्रैफिक इंस्पेक्टर विनय कुमार शाही ने बताया कि जिस ई-रिक्शा को जो रूट नंबर अलॉट किया गया है, उसके हिसाब से ही चलना होगा। अगर दूसरे रूट पर कोई ई-रिक्शा चलता मिला तो उसे सीज किया जाएगा।




.jpeg)