मेरठ सरस्वती लोक के जैन समाज के लोगों ने अपने घर पर लगाया मकान देखने का पोस्टर
मेरठ। मेरठ विकास प्राधीकरण के द्वारा सरस्वती लोक स्थित जैन चैत्यालय संत भवन के ध्वसितकरण के विरोध में कालोनी के दर्जनों जैन समाज के लोगों ने शुक्रवार को अपने मकानों पर पलायन के पोस्टर चस्पा कर दिए। शुक्रवार को जैन चैत्यालय संत भवन समिति के पदाधिकारी एमडीए के जोनल अधिकारी अर्पित यादव से मिले और ध्वस्तिकरण की होने वाली कार्रवाई को टालने की मांग की। मनोज जैन ने कहा कि जैन मुनि एक शहर से दूसरे शहर पैदल विहार करते है इस संत भवन में समय समय पर जैन मुनियों का आगमन होता है संत भवन ने जैन समाज के लोगों की आस्था जुडी है। कहा कि कालोनी निवासी एक व्यक्ति की शिकायत पर मेरठ विकास प्राधीकरण एकतरफा कार्रवाई पर उतारू है। कुछ दिन पूर्व एमडीए सचिव से मिलकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि अगर जैन भवन पर ध्वस्तिकरण की कार्रवाई हुई तो कालोनी के दर्जनों परिवार पलायन करेंगे। जोलन अधिकारी अर्पित यादव ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान संजय जैन,नवीन जैन,नीरज जैन,अमित जैन,विनोद जैन,अंकुर जैन,राहुल,मनोज जैन, जैन,नीरज जैन,हर्ष जैन,निशांत जैन मंजू जैन, शशि जैन, पूनम जैन, अंजू जैन आदि उपस्थित रहे
।










