12 फीट गहरे मौत के नाले में गिरा मासूम, वर्दी उतार गंदे नाले में उतरे थाना प्रभारी टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए
12 फीट गहरे मौत के नाले में गिरा मासूम, वर्दी उतार गंदे नाले में उतरे थाना प्रभारी टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए। एक जिम्मेदार अफसर को अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में उतरता देख मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।
मेरठ के टीपी नगर में इंसानियत की जीत की जंग, हर धड़कन थमी
मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर मंडी गेट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छोटा मासूम अचानक खुले नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि नाले की गहराई करीब 12 फीट है। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में कोहराम, अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।
हालात की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने पल भर की भी देरी किए बिना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान इंसानियत और फर्ज़ की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं।
टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए। एक जिम्मेदार अफसर को अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में उतरता देख मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे।
रेस्क्यू ऑपरेशन को और प्रभावी बनाने के लिए एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया, वहीं नगर निगम की टीम भी नाले की सफाई और तकनीकी सहायता में जुट गई। हर मिनट भारी है, हर पल मासूम की सलामती की उम्मीद से जुड़ा हुआ है।
मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है, भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है और रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।
पूरा इलाका एक ही सवाल से सन्न है




