शॉप्रिक्स मॉल चौकी क्षेत्र में सोमवार रात बाईपास पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया।
थाना ब्रह्मपुरी प्रभारी राजेश कंबोज और शॉप्रिक्स मॉल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ताबड़तोड़ जांच की गई। हर आने-जाने वाले वाहन पर पुलिस की पैनी नजर रही 🚨
पुलिस ने खासतौर पर तेज रफ्तार बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी कि रफ्तार पर लगाम लगाएं, वरना अंजाम भारी पड़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे रास्ता कई जगह संकरा और असमतल हो गया है। ऐसे में तेज स्पीड जानलेवा साबित हो सकती है
सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए पुलिस ने चालकों को लाइट, पास और डिपर के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी।
अधिकारियों ने कहा –
“कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए हेडलाइट का सही प्रयोग और सुरक्षित दूरी बेहद ज़रूरी है।”
अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को मौके पर ही रोका गया और नियमों का पालन करने की सख्त नसीहत दी गई
पुलिस का साफ कहना है कि उनका मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लगाई जा सके


