थाने के ठीक सामने ओडियन नाले में एक युवक का सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ओडियन नाले में ब्रह्मपुरी थाने के सामने सड़ा गला युवक का अज्ञात शव मिला ब्रह्मपुरी पुलिस ने अज्ञात शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा
थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ब्रह्मपुरी थाने के ठीक सामने ओड़िया नाले में एक युवक का सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुँची ब्रह्मपुरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।
👉 थाने के सामने नाले में शव मिलना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

