थाना ब्रह्मपुरी व SWAT टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई नकली घरेलू सामान बनाने व बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी उत्पाद बरामद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस तथा SWAT टीम नगर मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त नामचीन कंपनियों के लोगो का कूटरचित एवं अवैध रूप से प्रयोग कर नकली घरेलू सामान तैयार करता था। बिना निर्धारित मानकों का पालन किए उत्पादों का निर्माण कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा था।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए
अभियुक्त – इंतजार पुत्र मेहरबान, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला कुरेशियान, बरनावा, थाना बनौली, जनपद बागपत
को गिरफ्तार किया।
अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में नकली घरेलू सामान बरामद किया गया है। बरामद माल के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जा
री है।
