Posts

देवनागरी इण्टर कालिज में 22 विद्यार्थियों को जनपद स्तर पर आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

Image
  मेरठ शिक्षा निदेशक (मा०), उ०प्र०, लखनऊ के पत्रांक के द्वारा वर्ष 2024 के उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के प्रथम 05 स्थान प्राप्त एवं उ०प्र० माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद, केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली व काउन्सिल फॉर दि इण्डियर स्कूल सर्टिफिकेट इग्जामिनेशन, नई दिल्ली के सर्वोच्च 10 मेधावी विद्यार्थियों को तथा उनके अभिभावकों को राज्य स्तर पर दिनांक 29 जून, 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से लोक भवन, लखनऊ में आयोजित समारोह में मा0 मुख्यमंत्री जी के कर-कमलों से सम्मानित किये एवं जनपद स्तर पर पर उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद के राज्य स्तर पर सम्मानित किये जाने वाले प्रथम 05 स्थान मेधावी विद्यार्थियों के अतिरिक्त शेष राज्य स्तरीय 06 से 10 स्थान प्राप्त मेधावी विद्यार्थी एवं उ०प्र० माध्यमिक शिक्षा परिषद के जनपद स्तरीय प्रथम 10 मेधावी विद्यार्थियों को दिनांक 29 जून, 2024 को पूर्वान्ह 11.00 बजे से जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में मा० प्रभारी मंत्री/मा० विधायक/जनप्रतिनिधियों/जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किये जाने के निर्देश प्राप्त हुए। उक्त के अनुक्रम में जनपद स्तर पर सम...

आज दिनांक 21/6/2024 दिन शुक्रवार को आर एस ए क्रिकेट मैदान कुंडा में चल रहे राजाराम जी मेमोरियल अंडर 16 क्रिक्रेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच में वैष्णवी क्रिक्रेट एकेडमी ने जे एस एम क्रिकेट अकैडमी को 61 रनो से हराकर फाइनल ट्रॉफी पर कब्जा किया। वैष्णवी क्रिक्रेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 203 रन 8 विकेट के नुकसान पर बनाए। जिसमे अर्पित ने 53 रन व गौरव ने 45 रन का योगदान दिया। वही बॉलिंग में जे एस एम क्रिकेट एकेडमी की टीआरएफ से वर्णित ने 3 विकेट व दीपांशु ने 2 विकेट लिए । वही बल्लेबाजी करने उतरी जे एस एम एकेडमी 28.1 ओवर में 142 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे आदित्य ने 36 रन व वर्णित ने 33 रन बनाए। वही बॉलिंग में वैष्णवी एकेडमी की तरफ से ऋतिक ने 4 विकेट व नमन ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच ऋतिक को चुना गया। आयोजक सचिव दीपक सिद्धू ने बताया कि मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य सुनील शर्मा व डॉक्टर हिमांशू खेरवाल जी ने मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी नमन मलिक को देकर सम्मानित किया। अतिथि सचिन राणा जी ने बेस्ट बैट्समैन की ट्रॉफी अरमान को देकर सम्मानित किया। दीपक सिद्धू ने बताया कि इस अवसर पर प्रदीप कसाना, विकास कसाना, संजू कसाना, कोच अंशुल ,पंकज,अमित,विजय, चुनमुन, प्रशान्त कसाना, अर्णव सिद्धू, गोलू,राहुल आदि मौजूद रहे। धन्यवाद

Image
 

गुफरान रिपोर्टर

Image
 

पुलिस ने चोरी के माल सहित तीन चोर पकड़े

Image
  दिनांक 7.05.2024 को थाना टीपीनगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन नफर अभियुक्तगण 1. निक्की पुत्र नरेन्द्र कुमार उम्र 22 वर्ष नि0 माधवपुरम गली न0 2 थाना बृह्मपुरी मेरठ 2. अमित पुत्र ऋषिपाल उम्र 24 वर्ष नि0 नई बस्ती लल्लापुरा थाना टी0पी0नगर मेरठ 3. पिन्टू पुत्र शीशपाल नि0 रिठानी जीवनपुरी थाना परतापुर मेरठ को दैनिक जागरण से वीनस गार्डन के बीच मे खाली जगह के सामने रोड से गिरफ्तार किया गया ,गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्द थाना हाजा पर मु0अ0सं0 151/2024 धारा 457/380/411 भादवि0 पंजीकृत है, अभियुक्तगण उपरोक्त को समय से न्यायालय पेश किया जायेगा 

माधवपुरम का गांजा तस्कर कुलदीप गिरफ्तार

Image
  थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा 840  ग्राम गाँजा सहित अभियुक्त गिरफ्तार थाना ब्रहमपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में चैकिंग व गस्त के दौरान गाँजा तस्कर कुलदीप पुत्र विनोद कुमार निवासी 2डी 271 सेक्टर 3 माधवपुरम थाना ब्रहमपुरी जिला मेरठ उम्र करीब 52 वर्ष को 1/3 की पुलिया के पास माधवपुरम से समय करीब 17.30 बजे 840 ग्राम गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया । माधवपुरम में कई सालों से गांजे की तस्करी करता था सूत्रों से पता चला कि पूरा परिवार ही गंजे की तस्करी करता है जिसमें कई बार जेल जा चुका है कुलदीप

कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की निराजंना एवं वीरांगना रेंजर्स टीम के द्वारा पेयजल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Image
 कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय मेरठ की निराजंना एवं वीरांगना रेंजर्स टीम के द्वारा दिनांक 18/05/2024 को समाज सेवा हेतु महाविद्यालय के मुख्य गेट पर *पेयजल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय प्राचार्या डॉ अलका चौधरी जी के द्वारा रिबन काटकर एवं मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। भारतीय संस्कृति के परंपरा अनुसार प्राचार्या जी द्वारा नारियल फोड़ा गया तथा रेंजर्स लीडर डॉ सरस्वती जयसवाल जी द्वारा प्राचार्या जी को स्कार्फ पहना कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। रेंजर्स ने उत्साह के साथ रिक्शावाले , ऑटो वालों, आने जाने वाले राहगीरो व प्यास से व्याकुल व्यक्तियों को धूप से तपते गर्मी में शरबत पिलाकर उनको राहत प्रदान कर पुनीत कार्य किया।  इस समाज सेवा के कार्य में डॉ नीतू गुप्ता, श्रीमती कालिंदी सिंह, डॉ अल्पना, कृतिका पाल, डॉ कल्पना, सुश्री आकांक्षा, सुश्री दीपा, सुश्री निधि, गरिमा कौशिक आदि शिक्षिकाएं उपस्थित रही एवं संजीव महेश्वरी, गीता, राजकुमार, तनुज आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया। 

आर एस ए क्रिकेट मैदान कुंडा में चल रहे राजाराम जी मेमोरियल अंडर 16 क्रिक्रेट के लीग मैच में जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने युवा क्रिक्रेट एकेडमी को 41 रन से हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई ।

Image
 आज दिनांक 21/5/2024 दिन बुधवार को आर एस ए क्रिकेट मैदान कुंडा में चल रहे राजाराम जी मेमोरियल अंडर 16 क्रिक्रेट के लीग मैच में जिमखाना क्रिकेट एकेडमी ने युवा क्रिक्रेट एकेडमी को 41 रन से हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई । टॉस जीतकर जिमखाना एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में 175 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे दक्ष ने 50 रन व सार्थक ने 33 रन बनाए। वही बॉलिंग में युवा एकेडमी की तरफ से नितिन ने 3 विकेट ,आर्यन व निखिल ने 2-2 विकेट लिए । वही बल्लेबाजी करने उतरी युवा एकेडमी 29.2 में 134 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। जिसमे अंश ने 34 रन व सागर ने 24 रन बनाए। वही बॉलिंग में जिमखाना एकेडमी की तरफ से सूर्या ने 3 विकेट , दक्ष व विपिन ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच दक्ष को मुख्य अतिथि प्रदीप कसाना जी ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। आयोजक सचिव दीपक सिद्धू ने बताया कि कल बुधवार के दिन पहला सेमिफाइनल मैच साकेत एकेडमी व जेएसएम क्रिक्रेट एकेडमी के बीच सुबह 7 बजे से खेला जाएगा। इस अवसर पर संजू कसाना, विकास कसाना, रजत,गोलू,वंश, क्रिश, अर्णव सिद्धू,आदि मौजूद रहे।धन्यवाद