मे रठ, [29/05/2025] – मेरठ जिले की शिक्षिका विनीता सिवास ने अपनी कड़ी मेहनत और तकनीकी दक्षता के दम पर राज्यस्तरीय ICT (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) प्रतियोगिता में चयनित होकर जिले और विद्यालय का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित की जाती है, जिसमें प्रत्येक जिले से दो उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन किया जाता है, जो ICT तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए शिक्षा को रोचक और सुलभ बनाने के लिए नवाचार प्रस्तुत करते हैं। मेरठ से श्रीमती विनीता सिवास, उ. प्रा. वि. बफ़ावत, दौराला एवं श्री विकास कुमार जीआईसी मेरठ ने लखनऊ में राज्य स्तरीय आईसीटी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जनपद स्तर से चयनित प्रतिभागियो के लिए राज्य स्तरीय आई०सी०टी० प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 16 मई, 2025 के मध्य परिषद के 'कावेरी सभागार, लखनऊ में किया गया, जिसमें प्रतिभागियों द्वारा कक्षा-शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने हेतु आई०सी०टी० एवं नवीन तकनीकी विधाओं का प्रस्तुतीकरण किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल के सदस्यों द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण के आधार पर मूल्यांकन किया गया। निर्ण...