Posts

एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौके पर मौत

Image
 मेरठ। किठौर थाना क्षेत्र में देर रात हुए एक दर्दनाक हादसे में जहां एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के समय सभी लोग अस्पताल से वापस लौट रहे थे जानकारी के मुताबिक शाहजहांपुर के मौहल्ला कुरेशियान की रहने वाली गुलिस्तां की बेटी रविवार को छत से गिर गई थी। जिसके बाद परिवार के लोग घायल बच्ची को लेकर मेरठ आए थे। जहां से उसकी गंभीर हालत देखते हुए बच्ची को दिल्ली के लिए रेफर कर दिया गया। परिवार के कुछ लोग बच्ची को लेकर दिल्ली चले गए। जबकि गुलिस्तां सहित उसका एक भांजा, परिवार का व्यक्ति रईस और उसकी पत्नी रुखसाना और मां फातिमा मारुति जेन कार से देर रात शाहजहांपुर वापस लौट रहे थे। बताया जाता है इसी दौरान शाहजहांपुर मदरसे के निकट गढ़मुक्तेश्वर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में रुखसाना और फातिमा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजते हुए दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसी के साथ घटना की जानकारी पीड़ितों के परिजनों ...

सिद्ध नशा मुक्ति केंद्र में पलंग के बॉक्स में मिला शव

Image
 मेरठ में नशा मुक्ति केंद्र में हत्या की वारदात से हड़कंप मच गया ।वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए ।वहीं मृतक का शव बेड के अंदर से पुलिस ने बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घ टना मेरठ के थाना टीपी नगर क्षेत्र के सिद्ध नशा मुक्ति केंद्र की है ।जहां रोहित नाम का शख्स 14 जुलाई को भर्ती कराया गया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला की करीब 14 महीने से अपना इलाज करा रहे आलोक और उसके साथी से रोहित की कुछ अनबन हो गई ।पिछले काफी दिनों से तनातनी चल रही थी। जिसके बाद देर रात रोहित की गला दबाकर हत्या कर दी गई। उसके शव को पलंग के बॉक्स में बंद कर दिया गया। जिसके बाद आलोक और उसका साथी मौके से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही नशा मुक्ति केंद्र के संचालकों में हड़कंप मच गया ।जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पलंग के बॉक्स से निकाला।पुलिस अधिकारियों की मानें तो रोहित की गला दबाकर हत्या की गई है। जिसके बाद उसका शव छुपाने के लिए बॉक्स में बंद किया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वही हत्यारोपी नशेड़...

शिवसैनिकों ने कलैक्ट्रेट पर खाली बर्तन बजाकर केन्द्र सरकार को बर्खास्त करने की मांग

Image
 बढ़ती मंहगाई पर लगाम लगाने में नाकाम केन्द्र सरकार के विरोध में में शिवसैनिकों ने कलैक्ट्रेट पर खाली बर्तन बजाकर केन्द्र सरकार को को बर्खास्त करने की मांग राष्ट्रपति से की। शिवसैनिकों का नेतृत्व महानगरप्रमुख मोहित त्यागी ने किया। इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश महासचिव व पश्चिमी यूपी प्रभारी धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई अपने चरम पर है, सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुऐ जहां पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतें नया इतिहास रच रहीं हैं वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी खत्म करके केन्द्र सरकार ने बढ़ती मंहगाई की आग में घी डालने का काम किया है । जिससे नोटबन्दी, जीएसटी व लॉकडाउन से मरी आम जनता को राहत देने की बजाऐ मंहगाई के बोझ तले मारने का काम केन्द्र सरकार द्वारा किया जा रहा है, एक ओर आम जनता कोरोना के कारण जहां अपना व्यवसाय व रोजगार खोती जा रही है , वहीं केन्द्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई अब कोढ़ में खाज का काम कर रही है, ऐसी जनविरोधी सरकार को राष्ट्रपति तुरंत बर्खास्त करें ।। घरेलू गैस सिलेंडर पर सब्सिडी पुनः शुरू की जाऐ व पैट्रोलियम पदार्थों की कीमतों पर लगाम लगा...

थाना फलावदा पुलिस द्वारा हत्या के अपराध में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Image
 दिनांक 29.07.2021 को थाना फलावदा पर पंजीकृत मु0अ0स0 107/2021  धारा 302 भादवि से सम्बन्धित प्रकाश में आये वाछिंत अभियुक्त मोनू उर्फ विशान्त चौधरी पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम झिझांडपुर थाना फलावदा जनपद मेरठ  की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष फलावदा के नेतृत्व में पुलिस टीम के द्वारा दिनांक 01.08.2021 को मुकदमा उपरोक्त में वाछिंत घटना के आरोपी मोनू उर्फ विशान्त चौधरी उपरोक्त को मस्कन से गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार अभियुक्त  मोनू उर्फ विशान्त चौधरी के द्वारा गिरफ्तारी के पश्चात पूछताछ के दौरान घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद तंमचा .315 बोर  निशानदेही पर अपने घेर के पीछे चरी के खेत से बरामद कराया गया है । जिसके सम्बन्ध में दिनांक 01.08.2021 को थाना फलावदा पर मु0अ0स0 108/2021 धारा 3/25/27 आयुध अधिनियम बनाम मोनू उर्फ विशान्त चौधरी पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम झिझांड़पुर थाना फलावदा जनपद मेरठ के विरूद्ध  पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को अग्रिम न्यायिक विधिक कार्यवाही हेतु समक्ष माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है दिनांक 28/29.07.2021 को ग्राम झिझांडपुर हुई हत्...

गंगनहर पटरी पर गाड़ी में मिली लाश

Image
 जानी थाना क्षेत्र के गंग नहर का है जहां पर पुलिस को सूचना मिली कि गाड़ी में एक गोली लगी बॉडी है सूचना पर पहुंची पुलिस ने बॉडी की शिनाख्त की तो मुकित अहमद दिल्ली निवासी की हुई पुलिस ने सूचना परिजनों के दी परिजनों ने थाने में पहुंचकर बॉडी की पहचान की है पुलिस ने पंचनामा भर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

नाले में तैरता मिला गला सड़ा युवक का शव

Image
 मेरठ। थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव नारंगपुर के नाले में एक अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मेरठ से बड़ौत रोड पर कैथवाड़ी चौराहे से गांव नारंगपुर जाने वाले रास्ते पर नाले में आज दोपहर एक अज्ञात युवक का शव तैरता हुआ मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी, जिसे देखेते ही लोगो के होश उड़ गये।आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस की दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची स्थानीय पुलिस ने लोगो की मदद से शव को बाहर निकाला। युवक का दुर्गंध युक्त शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। देखने से शव काफी पुराना लग रहा था।जिसे पुलिस ने अपनी कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

तीज प्रोग्राम कि आज वेश्य महासंघ महिला प्रकोष्ठ की ऑनलाइन मीटिंग की

Image
 मेरठ आगामी तीज प्रोग्राम को लेकर वेश्य महासंघ महिला प्रकोष्ठ की ऑनलाइन मीटिंग की गई जिसमें संचालन महामंत्री पार्षद शिखा सिंगल ने किया नीतू गुप्ता ने सभी को प्रोग्राम के बारे में बताया मीटिंग में दीपा जैन अनुपम जैन वंदना गर्ग शिखा बंसल मंजू माहेश्वरी ने भाग लिया यह जानकारी पहली वार्ता के पहली बातचीत में अध्यक्षा डा पूनम गुप्ता ने दी बैठक की अध्यक्षता डॉ पूनम गुप्ता ने की