Posts

मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत रेलवे रोड पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली, महिलाओं और बच्चियों को किया जागरूक

Image
महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति अभियान 6.0 के शुभारंभ के अवसर पर थाना रेलवे रोड पुलिस द्वारा क्षेत्र में जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चियों को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। रैली के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया गया। पुलिस ने उन्हें महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं और बच्चियों को समझाया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या अन्य परेशानी होने पर चुप न रहें, बल्कि इसकी सूचना पुलिस को दें। साथ ही उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी समस्याएं सामने रखने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत पुलिस का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें जागरूक,...

जेडीयू के मिर्जापुर मंडल सम्मेलन में संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर जोर

Image
  मिर्जापुर।मिर्ज़ापुर मंडल में अयोजित चुनार विधान सभा कैलहट में राजहंस में जनता दल यूनाइटेड सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री एव उत्तर प्रदेश प्रभारी जदयू श्री श्रवण कुमार जी को गुलदस्ता भेंट करके युवा जदयू के प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिमी क्षेत्र प्रिंस जैन ने स्वागत एव अभिनंदन किया ! सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई,जिसमें पार्टी के संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। सम्मेलन में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के विस्तार, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने पर जोर दिया!इस दौरान जेडीयू के युवा प्रदेश सचिव पूर्वांचल एव पश्चिम क्षेत्र प्रिंस जैन ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की मजबूती उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और बूथ-बूथ पहुंचकर संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता ...

मेरठ में JDU का मंडल सम्मेलन, संगठन विस्तार और बूथ स्तर पर मजबूती पर जोर

Image
 मेरठ। मेरठ मंडल में आयोजित जनता दल (यू) के स्वागत एवं अभिनंदन समारोह में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं जनसंपर्क सूचना विभाग के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री श्रवण कुमार, JDU उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनुप सिंह पटेल तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रशांत सिंह का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर युवा प्रदेश सचिव पश्चिम क्षेत्र प्रिंस जैन ने तीनों नेताओं को रामलला के साथ बोधि वृक्ष के नीचे ध्यान मुद्रा में विराजमान भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। इसके साथ ही नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ संगठन के विस्तार और बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रिंस जैन ने कहा कि बिहार में सामाजिक न्याय, विकास और सुशासन के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां JDU की बड़ी पूंजी हैं। इन उपलब्धियों और पार्टी की विचारधारा को उत्तर प्रदेश के जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन को जमीनी स्...

मेरठ मर्डर: चाकुओं से गोदा... फिर मारी गोली! | सरेआम सालीम की हत्या | 2 गिरफ्तार!

उत्तर प्रदेश के मेरठ में बेखौफ बदमाशों का नंगा नाच! सरधना के डाहर गांव में पुरानी रंजिश के चलते सालीम नाम के युवक की सरेआम नृशंस हत्या कर दी गई। हमलावरों की हिम्मत पहले तो सालीम पर चाकुओं से ताबड़तोड़ कई वार किए, और जब वो लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तो मौत पक्की करने के लिए उस पर गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद इलाके में भारी आक्रोश है, हालांकि पुलिस ने एक्शन लेते हुए मुख्य आरोपी शहजाद और गुलजार को गिरफ्तार कर लिया है। मेरठ के डाहर गांव में दिनदहाड़े सनसनी फैल गई। पिछली ईद का विवाद इस कदर खूनी मोड़ लेगा, किसी ने सोचा न था। घात लगाकर बैठे बदमाशों ने सालीम को बीच बाजार घेर लिया। चाकुओं से शरीर को छलनी कर दिया, लेकिन दरिंदगी यहीं नहीं रुकी—सालीम जिंदा न बच पाए, इसके लिए हमलावरों ने उसे गोली भी मार दी, ​घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी शहजाद और गुलजार को दबोच लिया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है। बाइट :- अभिजीत सिंह एसपी ग्रामीण,

मेरठ ब्रेकिंग “यक्ष ऐप” का वार, शातिर गिरफ्तार — ब्रह्मपुरी पुलिस का एक्शन मोड जारी

Image
 मे रठ में एक बार फिर पुलिस की मुस्तैदी और हाईटेक रणनीति का दम देखने को मिला है। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने “यक्ष ऐप” की मदद से एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार समेत धर दबोचकर अपराधियों को साफ संदेश दे दिया है — अब बचना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। थाना अध्यक्ष ब्रह्मपुरी की सख्त कमान में बड़ी कामयाबी एसएसपी मेरठ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, थाना ब्रह्मपुरी पुलिस टीम ने थाना अध्यक्ष के तेजतर्रार नेतृत्व में जबरदस्त एक्शन लिया। सटीक सूचना मिलते ही पुलिस ने अंजुम पैलेस इलाके में घेराबंदी कर फखरूद्दीन उर्फ फखरू को दबोच लिया। तलाशी में निकला खतरनाक राज पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी की सारी चालाकी धरी रह गई। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध तमंचा और .315 बोर का जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। इससे साफ है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की फिराक में हो सकता था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने मंसूबों पर पानी फेर दिया। “यक्ष ऐप” बना गेम चेंजर इस पूरी कार्रवाई में यक्ष ऐप ने अहम भूमिका निभाई। इसी हाईटेक सिस्टम से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने बिजली की रफ्तार से कार्रवाई कर आ...

मेरठ: कोनवे होटल में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 550 सीसीटीवी कैमरा की मदद से

Image
मेरठ में कोनवे होटल में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। यह चोरी की वारदात 5 तारीख की रात को हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पांच टीमों का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस ने 550 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जिम में नशे का आदी युवक है, जिसने नया मोबाइल खरीदने के लिए चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए करीब 50 किलोमीटर तक पैदल चलकर अपना रास्ता बदला और कई किलोमीटर तक पैदल चलकर पहचान छिपाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की लगातार जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को मेडिकल कॉलेज से गिरफ्तार कर लिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कड़ी मेहनत और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद इस चोरी की घटना का सफल खुलासा किया गया है।

भीम आर्मी भारत एकता मिशन एक सामाजिक संगठन है, जिसकी स्थापना चंद्रशेखर आज़ाद ने की थी। यह संगठन दलित, पिछड़ा और वंचित वर्गों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को उठाता रहा है। वहीं, नरेंद्र मोदी वर्तमान में भारत के प्रधानमंत्री हैं, और उनके किसी भी राज्य या शहर के दौरे के दौरान प्रशासनिक सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहती है। कई बार सुरक्षा कारणों से स्थानीय स्तर पर कुछ नेताओं या कार्यकर्ताओं को नजरबंद (हाउस अरेस्ट) भी किया जाता है, जिसे प्रशासन एहतियाती कदम बताता है। आपके संदेश में सरकार के रवैये, दलित समाज के मुद्दों और हाल के घटनाक्रम (जैसे कपसाड़ प्रकरण) को लेकर सवाल उठाए गए हैं। लोकतंत्र में किसी भी वर्ग को अपने अधिकारों के लिए शांतिपूर्ण और संवैधानिक तरीके से आवाज उठाने का अधिकार है। साथ ही, प्रशासन की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था बनाए रखना भी होती है।

Image
 

आज दिनांक 19 फरवरी 2026 को कनोहर स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, मेरठ की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ श्री राम सरस्वती शिशु मंदिर, निकट रामलीला ग्राउंड, दिल्ली रोड पर किया गया। शिविर के प्रथम दिवस स्वयंसेविकाओं ने शिविर स्थल पर पहुंचकर साफ-सफाई एवं बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। इसके पश्चात लक्ष्य गीत एवं प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० (डा०) किरण प्रदीप मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डालते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना ‘शिक्षा के माध्यम से सेवा’ के सिद्धांत पर कार्य करते हुए छात्राओं में सामुदायिक सेवा की भावना, व्यक्तित्व विकास एवं चरित्र निर्माण को प्रोत्साहित करती है तथा युवाओं को सामाजिक समस्याओं के समाधान, राष्ट्र निर्माण एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करती है। मुख्य अतिथि प्रो० (डा०) किरण प्रदीप ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास (स्किल डेवलपमेंट) आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला है। तकनीकी ज्ञान, सॉफ्ट स्किल्स एवं व्यावहारिक दक्षताओं के माध्यम से युवा आत्मविश्वास के साथ अपनी आजीविका अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के क्षेत्र में निरंतर कौशल वृद्धि करने तथा नए-नए कौशल सीखने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया। महाविद्यालय के पुस्तकालय विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. राखी त्यागी ने कहा कि यह विशेष शिविर छात्राओं के लिए समाज सेवा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास का उत्कृष्ट अवसर है। शिविर के अंतिम सत्र में ‘सड़क सुरक्षा’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें स्वयंसेविकाओं ने सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रथम दिवस माही, तनु, सविता, स्नेहा, सोफिया, लाएबा, खुशी सहित कुल 50 स्वयंसेविकाओं ने सक्रिय सहभागिता की। शिविर का संयोजन एवं संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा० पूजा राय द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्री संजीव माहेश्वरी एवं श्री सुरेश चंद्र प्रजापति का विशेष सहयोग रहा।

Image
 

थाना ब्रह्मपुरी व SWAT टीम नगर की संयुक्त कार्रवाई नकली घरेलू सामान बनाने व बेचने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भारी मात्रा में फर्जी उत्पाद बरामद

Image
 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी ब्रह्मपुरी के कुशल पर्यवेक्षण में थाना ब्रह्मपुरी पुलिस तथा SWAT टीम नगर मेरठ की संयुक्त कार्रवाई में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त नामचीन कंपनियों के लोगो का कूटरचित एवं अवैध रूप से प्रयोग कर नकली घरेलू सामान तैयार करता था। बिना निर्धारित मानकों का पालन किए उत्पादों का निर्माण कर उन्हें विभिन्न स्थानों पर बेचकर अवैध मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त – इंतजार पुत्र मेहरबान, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी मोहल्ला कुरेशियान, बरनावा, थाना बनौली, जनपद बागपत को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में नकली घरेलू सामान बरामद किया गया है। बरामद माल के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की तलाश जा री है।

थाने के ठीक सामने ओडियन नाले में एक युवक का सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।

Image
 थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के ओडियन नाले में ब्रह्मपुरी थाने के सामने सड़ा गला युवक का अज्ञात शव मिला ब्रह्मपुरी पुलिस ने अज्ञात शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब ब्रह्मपुरी थाने के ठीक सामने ओड़िया नाले में एक युवक का सड़ा-गला अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची ब्रह्मपुरी पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकलवाया। शव की हालत काफी खराब बताई जा रही है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत कई दिन पहले हुई होगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच में जुटी हुई है। 👉 थाने के सामने नाले में शव मिलना पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहा है।

12 फीट गहरे मौत के नाले में गिरा मासूम, वर्दी उतार गंदे नाले में उतरे थाना प्रभारी टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए

Image
  12 फीट गहरे मौत के नाले में गिरा मासूम, वर्दी उतार गंदे नाले में उतरे थाना प्रभारी टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए। एक जिम्मेदार अफसर को अपनी जान की परवाह किए बिना नाले में उतरता देख मौके पर मौजूद लोग भावुक हो उठे। मेरठ के टीपी नगर में इंसानियत की जीत की जंग, हर धड़कन थमी मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर मंडी गेट के पास उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक छोटा मासूम अचानक खुले नाले में जा गिरा। बताया जा रहा है कि नाले की गहराई करीब 12 फीट है। जैसे ही यह खबर फैली, पूरे इलाके में कोहराम, अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी। हालात की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने पल भर की भी देरी किए बिना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। इसी दौरान इंसानियत और फर्ज़ की ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दीं। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण मिश्रा ने वर्दी उतार दी और खुद गंदे, बदबूदार नाले में उतरकर मासूम की तलाश में जुट गए। एक जिम्मेदार अफसर को अपनी जान की परवाह किए बिन...

अतुल कुमार रिपोर्टर किला परीक्षितगढ़

Image
 

अभिषेक कैमरामैन

Image
 

आशीष रिपोर्टर

Image
 

शॉप्रिक्स मॉल चौकी क्षेत्र में सोमवार रात बाईपास पर पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाकर इलाके में हड़कंप मचा दिया।

Image
 थाना ब्रह्मपुरी प्रभारी राजेश कंबोज और शॉप्रिक्स मॉल चौकी प्रभारी के नेतृत्व में यह संयुक्त अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया और चारपहिया वाहनों की ताबड़तोड़ जांच की गई। हर आने-जाने वाले वाहन पर पुलिस की पैनी नजर रही 🚨 पुलिस ने खासतौर पर तेज रफ्तार बाइक सवारों को सख्त हिदायत दी कि रफ्तार पर लगाम लगाएं, वरना अंजाम भारी पड़ सकता है। अधिकारियों ने बताया कि शॉप्रिक्स मॉल के पास सड़क निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे रास्ता कई जगह संकरा और असमतल हो गया है। ऐसे में तेज स्पीड जानलेवा साबित हो सकती है  सर्दी और घने कोहरे को देखते हुए पुलिस ने चालकों को लाइट, पास और डिपर के सही इस्तेमाल की जानकारी भी दी। अधिकारियों ने कहा – “कोहरे में दृश्यता कम होती है, इसलिए हेडलाइट का सही प्रयोग और सुरक्षित दूरी बेहद ज़रूरी है।” अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने वालों को मौके पर ही रोका गया और नियमों का पालन करने की सख्त नसीहत दी गई  पुलिस का साफ कहना है कि उनका मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करना है, ताकि सड़क हादसों पर लगाम लग...

मेरठ सरधना: कश्यप युवक जिंदा जलाया गया, पूरे इलाके में आक्रोश

Image
 मुजफ्फरनगर के रोहित उर्फ सोनू (28) की हत्या का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया । सोनू मुंबई में हलवाई का काम करता था और शादी के लिए लड़की देखने अपने गांव आया था। सोमवार शाम वह टेंपो से अपनी मौसी के घर ज्वालागढ़ जा रहा था। इसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, इस हत्या को 16 साल के नाबालिग टेंपो चालक ने अंजाम दिया। सोनू पहले से ही शराब के नशे में था। टेंपो में तेज आवाज में अश्लील गाना बजाने को लेकर सोनू ने विरोध किया, जिससे चालक नाराज हो गया। उसने मन ही मन सोनू को मारने की ठान ली। सलावा पहुंचने पर बाकी सवारियां उतर गईं। इसके बाद आरोपी ने सोनू से दोस्ती की और शराब पीने का प्रस्ताव दिया। ज्वालागढ़ के राणा प्रताप सिंह चौराहे पर उसने सोनू को और शराब पिलाई, जबकि खुद एनर्जी ड्रिंक पी। नशा ज्यादा होने पर उसने पास पड़ी ईंट से सोनू के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने शव को करीब 15 मीटर घसीटकर स्कूल की दीवार के पास ले गया। वहां टेंपो में रखा मोबिल ऑयल, कपड़े और पत्ते डालकर शव को जला दिया। सोमवार रात स्कूल के चौकीदार ने आग जलती देखी और पुल...

मेरठ में कानून को खुली चुनौती! ब्रह्मपुरी के अंबेडकर नगर में बदमाशों का तांडव, पिस्तौल लहराकर दी जान से मारने की धमकी

Image
मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर नगर एक बार फिर बदमाशों की दहशत से कांप उठा है। इलाके में खुलेआम कानून को ठेंगा दिखाते हुए बदमाशों ने ऐसी सनसनी फैलाई कि गली-मोहल्ले के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।पीड़िता राजेश की पत्नी, जो पहले ही एक मामले में घायल रह चुकी है, अब बदमाशों की लगातार मिल रही धमकियों से दहशत में जी रही है। मामले में सतपाल, राजू उर्फ राजीव, अमित और विनय जैसे नामजद आरोपी शामिल हैं। पुलिस जहां सतपाल और अमित को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है, वहीं दो कुख्यात आरोपी—राजू उर्फ राजीव और विनय—अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। 25 दिसंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे दहशत उस वक्त चरम पर पहुंच गई, जब फरार आरोपी विनय s/o सतपाल, राजू उर्फ राजीव और विवेक अपने 3-4 अज्ञात साथियों के साथ प्रार्थनी की गली में घुस आए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बदमाशों ने अवैध पिस्तौल लहराते हुए खुलेआम ऐलान कर दिया— 👉 “अगर किसी ने हमारे खिलाफ गवाही दी, तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे!” इतना ही नहीं, बदमाशों ने गली-मोहल्ले के लोगों को गालियां दीं, खौफ फैलाया और गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी देकर फरार हो गए। ...

रोहित रस्तोगी कैमरामैन

Image
 

प्रियंक देव शर्मा एडवोकेट ने मेरठ के भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों से स्थाई पिकेट लगाने की मांग की है। यह घटना रविवार रात हुई थी, जब जवान कपिल कुमार अपनी ड्यूटी पर लौट रहे थे और टोल कर्मचारियों से उनकी कहासुनी हो गई थी। इसके बाद टोल कर्मचारियों ने जवान की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एनएचएआई ने टोल कंपनी पर 20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और भविष्य में किसी भी टोल प्लाजा की बोलियों में भाग लेने से प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और अन्य की तलाश जारी है।ग्रामीणों ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर तोड़फोड़ की और टोल फ्री करा दिया।प्रियंक देव शर्मा एडवोकेट की मांग के पीछे की वजह यह है कि सेना के जवान के साथ मारपीट की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। स्थाई पिकेट लगाने से ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है और क्षेत्र में शांति बनाए रखी जा सकती है ¹।

Image
 

समाजवादी नेता तरुण राजपूत ने उठाई बेजुबान जानवरों की आवाज )

Image
  सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को कैद करने का आदेश दिया!!  उसके विरोध में तरुण राजपूत ने आज अपने तमाम साथियों के साथ मेरठ कॉलेज मेरठ से जिला अधिकारी ऑफिस तक पैदल मार्च निकाला और कहा बेजुबानों पर अत्याचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा   दिल्ली सरकार एव सुप्रीम कोर्ट से यह अपील की जल्द से जल्द अपना फैसला वापस ले ,अन्यथा एक बड़ा आंदोलन होगा  इस दौरान मौके पर रोहित चपराना गावडी ,आयुष मालिक,अवि पोसवाल फिटकरी, सनी पवार,शिवा पंडित,  फिरोज खजूरी आदि मौजूद रहे